Gangapar News: देवी प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में जुटे मूर्तिकार
गंगापार, सितम्बर 13 -- Gangapar News: शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर क्षेत्र में तैयारियां शुरू हो गई हैं। दुर्गापूजा समितियों की ओर से देवी प्रतिमाओं के आर्डर दिए जाने के बाद मूर्तिकार प्रतिमाओं को आकर्षक रूप देने में जुट गए हैं। कहीं प्रतिमाओं का ढांचा तैयार किया जा रहा है तो कहीं रंग-रोगन का काम तेजी से चल रहा है। क्षेत्र के नरैना गांव में मूर्तिकार प्रेम जी ने बताया कि कई दुर्गापूजा समितियां पहले ही प्रतिमाओं के आर्डर बुक करा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि वह कई वर्षों से देवी प्रतिमाएं बनाने और उन्हें सजाने का काम कर रहे हैं। इस बार भी बड़े पैमाने पर पूजा कार्यक्रम होने की उम्मीद है। समितियों की मांग के अनुसार छोटी-बड़ी प्रतिमाएं तैयार की जा रही हैं। कुछ समितियों ने बड़ी प्रतिमाओं के आर्डर भी दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.