गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: क्षेत्र की ग्राम पंचायत बुंदावा गांव में स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर के देव स्थान की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगा है। ग्रामीणों ने कुछ दबंगों पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। ग्रामीणों के अनुसार, हनुमान जी का यह मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मौजा बुदांवा परगना अरैल तहसील बारा में सरकारी अभिलेख में देवस्थान के रुप में दर्ज है। जिस पर हनुमान जी का मंन्दिर बना है व यहां भक्तों द्वारा पूजा पाठ का कार्य भी होता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...