Gangapar News: देर रात पुलिस ने गांव में लगा बोर्ड हटवाया
गंगापार, जुलाई 15 -- Gangapar News: दान व चंदा चोरी की देशव्यापी चर्चा के दौरान मांडा विकास खंड के कनेवरा व नहवाई ग्राम पंचायत के सीमा पर चंदा चोर पार्टी का मांडा रोड, कनेवरा गांव में प्रवेश वर्जित का बोर्ड सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुआ। चंदा चोर पार्टी का प्रवेश वर्जित के नीचे निवेदक के रूप में एक रामभक्त का नाम और आम आदमी पार्टी भी लिखा था। ऐसे बोर्ड के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मांडा थाने के दिघिया चौकी की पुलिस के क्षेत्र में कनेवरा ग्राम पंचायत आता है, इसलिए देर रात दिघिया चौकी की पुलिस कनेवरा गांव पहुंची और ग्रामीणों को समझा बुझाकर किसी तरह बोर्ड हटवाया। इस संबंध में जब इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा से वार्ता की गई, तो उन्होंने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही उन्होंने बोर्ड हटवा दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.