Gangapar News: देर रात तक हो रही गणपति बप्पा की जय जयकार, पंडालों में बढ़ रही भीड़
गंगापार, सितम्बर 23 -- Gangapar News: गणेशोत्सव पंडालों में सुबह शाम आरती के दौरान भक्तों की काफी भीड़ एकत्रित होने लगी है । देर रात तक महिलाओं द्वारा इन पंडालों में भजन कीर्तन चलता रहता है। दिन में भी धार्मिक गीतों से गणेशोत्सव पंडाल और पंडाल के आसपास के क्षेत्रों में चहल पहल रहती है। देर रात तक गणपति बप्पा के नारे लगते रहते हैं। भारतगंज कस्बे के मंगलवारी बाजार के गणेशोत्सव पंडाल में मंगलवार देर रात तक भजन कीर्तन चलता रहा। गणेशोत्सव पूजन समिति के शुभम् केशरी ऊर्फ डंकू केशरी, कल्लू पंडा, सोनू मोदनवाल, लकी केशरी, लखन केशरी, हिमांशु केशरी, शिवम् केशरी, राहुल केशरी, जेपी सेठ, शंकर सेठ आदि ने सांध्यकालीन आरती के दौरान बिजली न रहने से हो रही आरती में आने वाले भक्तों व राहगीरों की परेशानी देखते हुए बिजली विभाग के प्रति आक्रोश व्यक्त किया है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.