Gangapar News: दुर्गा प्रतिमा लेकर लौट रहे युवक को पीटा
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: कौंधियारा, हिसं। कौंधियारा थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा लेकर घर लौट रहे युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। कैथा गांव स्थित पुलिया के पास हुई घटना में कौंधियारा गांव निवासी सुनील कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है। पीड़ित ने शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है।सुनील कुमार के अनुसार, वह दुर्गा प्रतिमा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कैथा पुलिया के पास कुछ लोगों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। थाना प्रभारी कौंधियारा अनिल पाण्डेय ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.