Gangapar News: दुर्गा पूजा के लिए प्रतिमाएं बनाने में जुटे शिल्पकार
गंगापार, अगस्त 22 -- Gangapar News: गणपति महोत्सव व दुर्गा पूजा को देखते हुए शिल्पकार भगवान गणेश व मां दुर्गा की प्रतिमा बनाने में जुट गए हैं। डोरवा सोरांव मार्ग पर सोरांव गांव के सामने किराए के एक कमरे में एक निश्चित अवधी तक रहकर कई प्रतिमाओं को बनाकर बेचने वाले मूर्तिकार मुगलपाल ने बताया कि वह प्रतिवर्ष जून के अन्तिम सप्ताह तक अपनी टीम के साथ सोरांव गांव पहुंच प्रतिमा बनाने में जुट जाते हैं। बताया कि इस बार वह लगभग ढाई सौ मूर्तियां बना रहे हैं। दुर्गा की सबसे छोटी प्रतिमा की कीमत दो हजार तक है, इसके ऊपर की प्रतिमा पांच हजार से दस हजार तक बिकती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.