Gangapar News: दुर्गाष्टमी पर मंदिरों में रही भक्तों की भारी भीड़, हुआ विशेष श्रृंगार
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: नवरात्र के आठवें दिन अष्टमी पर मांडा क्षेत्र के देवी मंदिरों में विशेष श्रृंगार के दौरान भक्तों की भारी भीड़ रही। सुबह से देर शाम तक मंदिरों के घंटे बजते रहे और लोगों द्वारा जय जयकार किये जाते रहे। दूर दराज के तमाम भक्त देवी मंदिरों तक पहुंच कर मां के पूजन अर्चन व आरती में शामिल हुए। रविवार को नवरात्र के आठवें दिन दुर्गाष्टमी पर क्षेत्र के मांडा राजमहल की कुलदेवी मांडा खास स्थित सिद्धपीठ मां मांडवी देवी धाम में पुजारी प्रिंस द्विवेदी व मांडा राजमहल कर्मियों ने मंदिर में विशेष श्रृंगार किया और भोर से देर रात तक भजन पूजन और जय जयकार होते रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: नवरात्र सप्तमी पर मंदिरों में हुआ विशेष श्रृंगार इसके साथ ही मांडा खास की सातों बहनों की मेढुली महारानी मंदिर, भारतगंज कस्बा के मंगलवार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.