गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: सावन मास में क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में भक्ति की बयार चल रही है। शिव भक्त जहां कांवर लेकर बाबा के दरबार में जलाभिषेक के लिए पहुंच रहे हैं, वहीं कुछ भक्तों द्वारा रामचरित मानस, भजन कीर्तन व भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। दुबेपुर गांव की अभ्युदय टीम की ओर से रामचरित मानस पारायण का आयोजन रखा गया। जिसमें गांव की युवा टोली ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में शामिल रहे विष्णुकान्त दुबे ने बताया कि सावन मास में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम कई वर्षों से आयोजित किया जा रहा है। ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में अभ्युदय टीम रातभर जागरण कर हर्षोल्लास के साथ भक्ति भाव के साथ कार्यक्रम का संचालन करती है। यह भी पढ़ें- Varanasi News: हनुमान मंदिर में अखंड रामचरित मानस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...