Gangapar News: दुकान बंदकर लौटे युवक को घर में घुसकर पीटा
गंगापार, अक्टूबर 19 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मड़फा कला गांव में 16 अक्तूबर शाम लगभग सात बजे दुकान बंदकर घर पहुंचे युवकों पर गांव के दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।आलोक कुमार पांडेय और श्रीकांत पांडेय पुत्र शुक्र सेन पांडेय मड़फा कला गांव के निवासी हैं। उन्होंने कोरांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उपरोक्त तिथि को ड्रमंडगंज से दुकान बंदकर जैसे ही घर पहुंचे तो गांव के शुभम कुमार पांडेय, रविश कुमार पांडेय, वैजयंती देवी, विभा तथा इन्द्रमणि पांडेय ने उसके घर में घुसकर लाठी डंडे और धारदार हथियार से मारपीट की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.