गंगापार, जुलाई 17 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के दलवावरी निवासी राजू चौरसिया कि घूरपुर चौराहे पर पान मसाला और अन्य सामग्री की थोक की दुकान है। गुरुवार की रात राजू दुकान बंद कर घर चले गए, सुबह दुकान खोलने आए तो देखा की दुकान की पिछले हिस्से में लगा लोहे का दरवाजा टूटा है और दूकान का सामान बिखरा पड़ा है। राजू के अनुसार चोर लगभग बीस हजार रुपए का सामान उठा ले गए। भुक्तभोगी ने घूरपुर पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...