Gangapar News: दुकानों पर अराजकता करने वालों की खैर नहीं
गंगापार, सितम्बर 11 -- Gangapar News: थाना नवाबगंज क्षेत्र में ढाबों और देर रात तक खुलने वाली चाय की दुकानों पर अराजकता करने वालों के खिलाफ पुलिस ने अभियान शुरू किया है। गुरुवार देर रात खागलपुर, बरीबोझ, सम्हई, मंसूराबाद समेत विभिन्न स्थानों पर पुलिस ने ढाबों और चाय की दुकानों की जांच की। इस दौरान दुकानदारों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि ढाबों पर शराब पिलाते पकड़े जाने पर संचालक के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मंसूराबाद चौकी प्रभारी भीष्म नारायण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात तक अभियान चलाया। पुलिस ने ढाबा संचालकों को निर्देश दिया कि दुकान या ढाबे पर किसी भी व्यक्ति को शराब पीने की अनुमति न दें। यदि कोई दुकानदार शराब पिलाते मिला तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.