Gangapar News: दुकानदार को पीटा, पांच पर केस
गंगापार, अक्टूबर 10 -- Gangapar News: दुकान में घुसकर पांच आरोपियों ने गालियां देते हुए दुकानदार को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ बलवा, मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत बरहाकला गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र रमाशंकर ने थाने में तहरीर दी कि सात अक्तूबर को रात साढ़े नौ बजे वह अपनी दुकान में था। उसी समय मोहल्ले के सुरेंद्र, महेंद्र, रविशंकर व अनिल कुमार व रोहित कुमार गालियां देते हुए आये और उसे पीटने लगे, जिससे उसे काफी चोटें आईं। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के तमाम लोगों ने पहुंचकर उसे बचाया। भीड़ बढ़ती देख कर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी चले गये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.