गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। आस्था, संस्कृति और इतिहास की साक्षी श्रृंग्वेरपुरधाम में एक बार फिर दीपों की रोशनी बिखरने वाली है। छह से आठ नवंबर तक आयोजित होने वाले सातवें शृंग्वेरपुर महोत्सव एवं सवा लाख दीपोत्सव को भव्य स्वरूप देने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की समीक्षा बैठक के बाद आयोजन स्थल पर गतिविधियां बढ़ गई हैं। मंगलवार को परिसर और प्रदर्शनी स्थल की साफ-सफाई शुरू करा दी गई। वहीं मुख्य मंच के निर्माण और सजावट की रूपरेखा भी तैयार कर ली गई है।जय श्रीराम सेवा समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी और संचालक-महामंत्री अरुण द्विवेदी ने बताया कि इस बार महोत्सव को पहले से अधिक भव्य बनाने की तैयारी है। यह भी पढ़ें- Chitrakoot News: धर्मनगरी में तैयार हो रहे स्वागत द्वार, जगमगाएगी रंग-...