गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: धन-धान्य की लक्ष्मी का विधिवत पूजन अर्चन रविवार को विभिन्न संस्थानों दुकानों और घरों पर किया गया। शाम होने के पूर्व संस्थाओं और घरों को फूल मालाओं के साथ टिमटिमाती बिजली की झालरों से सजाया गया था।शाम होते ही दीपकों की रोशनी से हर ओर प्रकाश दिखाई दे रहा था। तरांव स्थित इंडेन गैस एजेन्सी पर प्रोपराइटर मेदनी भूषण सरोज और एजेन्सी के मैनेजर जितेंद्र कुमार और रत्नाकर श्रीवास्तव ने पूजा अर्चना की। वहीं बीपी पब्लिक कान्वेंट स्कूल भलुहा में प्रधानाचार्य रमेश चंद द्विवेदी और प्रबंध निदेशक उत्तम दुबे ने पूजा अर्चना की। यह भी पढ़ें- Diwali 2026: दिवाली पूजा में लक्ष्मी चालीसा कब पढ़ना चाहिए? 1 गलती से अधूरी होगी पूजा यह भी पढ़ें- दिवाली पर देहली पूजन कब करें, 2 शुभ निशान, घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन! यह भी पढ़े...