गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: क्षेत्र के पचदेवरा स्थित अमरजोत नर्सिंग होम में दीपावली के अवसर पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. आरपी पांडेय ने कार्यरत कर्मचारियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया और उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने और आपसी समरसता को मजबूत बनाने में प्रत्येक व्यक्ति की अहम भूमिका होती है। त्योहार हमें प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी से मिल-जुलकर पर्व मनाने और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस मौके पर डॉ. केके शुक्ला, राकेश पांडेय, अजय शुक्ला, रोहन, अर्जित, आशीष, रमेश, गुड्डू, राकेश विश्वकर्मा समेत क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: दीपावली पर बच्चों को बांटे उपहार यह भी पढ़ें- Azamgarh News: डीएम और एसएसपी ने दी जनपदवासियों...