Gangapar News: दीपावली के दीप से घर हुआ स्वाहा, घर गृहस्थी का सभी समान जलकर हुआ राख
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। दीपावली की रात दीपक जलाकर घर से निकले परिवार के लौटने से पहले ही आग ने पूरी गृहस्थी जलाकर राख दी।रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे बामपुर गांव निवासी अजयकांत पांडेय के घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। पड़ोसियों ने कमरे से धुआं और लपटें उठती देख शोर मचाया। ग्रामीणों ने समरसेबल चलाकर करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक टीवी, पंखा, डबल बेड, दो सूटकेस समेत हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था।रामचंद्र पांडेय के पुत्र अजयकांत ने बताया कि दीपावली की शाम कमरे में दीपक जलाकर वह परिवार के साथ पुश्तैनी मकान में चले गए थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: ब्यूटी पार्लर समेत दो मकानोंं में आग, लाखों का नुकसान इसी दौरान घर में आग लग गई। दीपक की लौ के साथ ही बिजली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.