गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। लगातार असामयिक बारिश के कारण खेत में पककर तैयार खरीफ फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिन किसानों ने धान की पकी फसल को काटकर खेत में रखा है, लगातार हो रही रिमझिम बारिश से धान की फसल सड़ने का डर हो गया है।अमोरा गांव के किसान राजू सिंह ने बताया कि उन्होंने दो बीघा धान की कटाई कर रखी है, धान की फसल नुकसान की आशंका है। उधर रिमझिम हो रही बारिश से जनजीवन पर बुरा असर पड़ा है। दैनिक मजदूरी परिवार का खर्च चलाने वाले, दो दिनों से कम पर नहीं जा सके। बरसात के वजह से रोज की तरह बाजार में चहल-पहल नहीं रही। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: बेमौसम बारिश से बर्बाद हुई धान की फसल, किसानों की बढ़ी धड़कन दुकानदार अपनी दुकानों में बैठकर ग्राहकों का इंतजार करते रहे। नवीन सब्जी मंडी मेजा रोड में रोज की त...