गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) नवाबगंज परिसर में शुक्रवार को दिव्यांग बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार के लिए पैरेंट काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 50 अभिभावकों ने सहभागिता की। बीईओ वीरेंद्र कुमार कनौजिया के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में स्पेशल एजुकेटर आशा यादव, चिंता देवी और नमिता सिंह ने अभिभावकों को दिव्यांग बच्चों के लिए शासन की ओर से संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया, स्टाइपेंड, स्कॉट एलाउंस, सहायक उपकरण सहित अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...