गंगापार, नवम्बर 28 -- Gangapar News: सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेजा के चिकित्सकों की टीम ने दिव्यांग छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के लिए समेकित माध्यमिक विद्यालय गेदुराही पहुंची। अधीक्षक राकेश कुमार तथा डॉ बबलू सोनकर द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को मौसमी जनित बुखार, वायरल बुखार, सिरदर्द, उल्टी, पेटदर्द, डायरिया इत्यादि से बचाव की जानकारी व अल्बेण्डाजोल, पैरासीटामाल, आयरन आदि निःशुल्क दवाएं उपलब्ध करवाई। अधीक्षक ने आश्वासन दिया गया कि भविष्य में भी समय-समय पर चिकित्सकों की टीम विद्यालय में आकर स्वास्थ्य परीक्षण करती रहेगी। इस अवसर पर डा डॉ देवेन्द्र प्रताप सिंह व अवधेश कुमार यादव, प्रभारी प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार व अनीता सरन आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...