Gangapar News: दिन में ही बंद घर खंगाल ले गए चोर
गंगापार, जुलाई 19 -- Gangapar News: महेवा कला गांव में शनिवार को चोरों ने बंद पड़े मकान को निशाना बनाकर दिनदहाड़े नगदी व गृहस्थी का सामान समेट लिया। सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने मामले में जांच पड़ताल की। थाना क्षेत्र के भारतगंज पुलिस चौकी अंतर्गत महेवा कला गांव निवासिनी सियादेवी, पत्नी स्व. मोहन पटेल उर्फ किशुन, दोपहर में घर बंद कर मवेशी चराने चली गई थीं। शाम को लौटीं, तो दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर संदूक भी टूटा पड़ा था और उसमें रखे 11,700 रुपये नकद व हजारों रुपये का सामान गायब मिला। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने भी घटना स्थल का जांच पड़ताल किया। दिनदहाड़े हुई में हुई इस घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह तरह की चर्चा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.