Gangapar News: दिन चढ़ने के साथ पानी बढ़ा, भोगन पुल पर फिर आवागमन बंद
गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: कोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। रात और सुबह हुई बारिश का असर बेलन नदी के जलस्तर पर भी दिखा। भोगन गांव में नदी पर बने पुल पर मंगलवार सुबह नौ बजे तक आवागमन जारी रहा, लेकिन धीरे-धीरे बढ़ते जलस्तर से पानी पुल के ऊपर से बहने लगा। ऐसे में आवागमन फिर बंद कर दिया गया।गत सप्ताह आई बाढ़ के बाद उत्तर तरफ हुए कटान में पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों ने गिट्टी और डस्ट डालकर आवागमन बहाल किया था। लेकिन शनिवार और रविवार को पुनः आई बाढ़ के बाद डाली गई समूची गिट्टी और डस्ट बह गई जिसके बाद फिर कटान हो गया। कटान के बावजूद बड़े वाहनों को छुड़ाकर बाइक सवार और पैदल लोग बाढ़ आने के पूर्व तक चलते रहे लेकिन पानी बढ़ने पर फिर उनका भी आवागमन रोक दिया गया। यह भी पढ़ें- बाढ़ के खतरे को देखते हुए तुतला भवानी धाम बंद जबकि टुड़ियारी और सेवटी सहि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.