गंगापार, जुलाई 18 -- Gangapar News: हंडिया थाना क्षेत्र के भेसकी रेलवे ओवरब्रिज पर शनिवार सुबह दिनदहाड़े बाइक सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा से जा रही महिला का पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में 20 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और सोने के जेवर रखे थे। घटना से क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। उतरांव थाना क्षेत्र के कहरा गांव निवासी मो मकसूद अपनी पत्नी तैय्यबा बानो के साथ हंडिया कस्बे के वार्ड नंबर-10 स्थित ससुराल से ई-रिक्शा से घर लौट रहे थे। शनिवार सुबह जैसे ही ई-रिक्शा भेसकी रेलवे ओवरब्रिज पर पहुंचा, पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर तैय्यबा बानो का पर्स छीन लिया और तेज रफ्तार से फरार हो गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया, लेकिन वे कुछ ही पलों में आंख...