Gangapar News: दामाद के साथ अभद्रता करने पर मुकदमा दर्ज
गंगापार, सितम्बर 25 -- Gangapar News: वर्ष भर पहले दामाद की पिटाई कर बाइक छीनने के आरोप में ससुर व साले के खिलाफ मेजा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह कार्रवाई अरूण कुमार सोनकर निवासी चौकी के प्रार्थना पत्र पर न्यायालय के आदेश पर हुई। अरूण कुमार की तहरीर के मुताबिक वह 15 अप्रैल को शाम पांच बजे के लगभग बहन की शादी का निमंत्रण वितरण करने जा रहा था, हनुमानगढ़ चौराहा धरावल सोनकर बस्ती के पास पहुंचा तो पहले से मौजूद रहे ससुर रमेश कुमार सोनकर व साला पवन कुमार सोनकर ने उसे रोक लिया। गाली गलौज के बाद मारपीटा बाइक छीन ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.