गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बाइक और एक लाख रुपए नकद की मांग को लेकर विवाहिता को मारकर पंखे से लटकाने के आरोप में पति सहित पांच ससुरालियों के खिलाफ विवाहिता के तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।मिर्जापुर जनपद के पक्का पोखरा मोहल्ला निवासी बुद्धू चौहान पुत्र डंगर चौहान ने मांडा थाने में तहरीर दी कि उसने दो साल पहले अपनी बेटी सुनीता चौहान 25 वर्ष की शादी हिंदू रीति रिवाज से मांडा थाना क्षेत्र के भारतगंज चौकी अंतर्गत महुआरीखुर्द गांव निवासी सुजीत कुमार चौहान के साथ की थी। शादी के बाद से ही पति सुजीत कुमार, सास कोकिला चौहान, ननद माला, देवर अमन व पति सुभाषचंद्र अतिरिक्त दहेज में बाइक और एक लाख रुपए नकद के लिए सुनीता को प्रताड़ित और परेशान करते थे। सुनीता ने मायके पक्ष के लोगो...