Gangapar News: दस शिकायतें आई जिसमें छह का निस्तारण हुआ
गंगापार, सितम्बर 26 -- Gangapar News: घूरपुर थाने में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का नेतृत्व डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव, एसडीएम बारा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अर्पित कुमार और एसीपी कौंधियारा अब्दुस सलाम खान ने किया। बड़े अफसरों के पहुंचने की सूचना पर राजस्व कर्मी भी मौजूद रहे। इस बीच कुल दस शिकायतें आई। जिसमें छह का निस्तारण राजस्व और पुलिस टीम के संयुक्त सहयोग से कराया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने बताया कि दो मामले न्यायालय से संबंधित थे जिन्हें न्यायालय के निर्देशों के पालन करने के लिए दोनों पक्षों को निर्देशित किया गया। बाकी बचे अन्य शिकायतों के लिए राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को अगले समाधान दिवस के पहले निस्तारित करने का निर्देश दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.