गंगापार, सितम्बर 6 -- Gangapar News: दस दिवसीय गणेशोत्सव मनाने के लिए समिति की तैयारियां शुरू हो गई है। पिछले कई वर्षों से माण्डा खास राजमहल के समीप कोठी मार्ग पर गणपति पूजनोत्सव समिति द्वारा गणपति महोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी 15 से 24 सितम्बर तक दस दिवसीय गणेशोत्सव समिति द्वारा मनाया जाएगा। आयोजक मण्डल ने तैयारियां शुरू कर दी है। समिति के अध्यक्ष विशाल द्विवेदी ने बताया कि उत्सव प्रांगण में साफ सफाई अभियान शुरू कर दिया गया है। समिति ने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ रविवार को एक बैठक आयोजित करके आयोजन की रूपरेखा तैयार की। समिति द्वारा दस दिवसीय गणेशोत्सव में सुबह शाम पूजा-आरती के बाद भजन कीर्तन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा जाएगा। बैठक में पंकज सोनी, आदर्श चौरसिया, हर्ष सिंह, गोलू सिंह, गोलू मिश्रा, गोलू ...