Gangapar News: दशरथ ने श्रीराम के वियोग में त्यागे प्राण
गंगापार, नवम्बर 3 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के परसरा बसंती गांव में जय मां शारदा रामलीला नाट्य समिति के बैनर तले चल रही रामलीला में सोमवार की रात्रि दशरथ मरण, सीता हरण की लीला का मंचन गांव के ही कलाकारों द्वारा मंचित किया गया।श्रीराम और लक्षण के साथ माता सीता के वन जाने और सचिव सुमन्त के अयोध्या वापसी पर जब उनके साथ नहीं लौटे दिखे तो दशरथ व्याकुल हो गए। इस बीच दशरथ का करुणमयी विलाप सुन मौजूद दर्शक भावविभोर हो गए और सभी की आंखें अश्रुपूरित हो गईं। श्रवण कुमार के माता पिता के श्राप की कहानी कौशल्या को सुनाते सुनाते अंत में दशरथ ने राम राम कहते अपने प्राण त्याग दिया। उधर पिता की मौत और बड़े भाई श्रीराम के वन जाने की सूचना मिलते ही भरत ने माता कैकेई को दोषी ठहराया। पंचवटी में सूर्पणखा का ओजस्वी अभिनय और लक्ष्मण द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.