गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: पुलिस की ड्यूटी में तबादला आम बात है, लेकिन कुछ पुलिसकर्मी अपने काम और मिलनसार व्यवहार से ऐसे उदाहरण बन जाते हैं जिन्हें लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। खीरी थाना अंतर्गत लेड़ियारी पुलिस बूथ पर तैनात दरोगा उमेश कुमार भी ऐसे ही एक नाम बन गए। दरोगा उमेश कुमार के तबादले पर शुक्रवार को आयोजित विदाई समारोह में साथी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ क्षेत्र के लोग भी मौजूद रहे। विदाई समारोह में बूथ प्रभारी जेपी सिंह, महिला उपनिरीक्षक अल्का कुमारी, आरक्षी शशिकांत, मनोज कुमार के अलावा क्षेत्रीय समाजसेवी रज्जे केशरी, अभिषेक तिवारी, मनोज पटेल, बंटी केशरी, अंकज केशरी, डब्लू केशरी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...