Gangapar News: दरवाजे पर आकर पीटा, चार नामजद
गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: दरवाजे पर आकर चार आरोपियों ने मां के सामने बेटे को पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना क्षेत्र के दिघिया चौकी अंतर्गत दिघिया बाजार निवासिनी प्रभावती देवी पत्नी बृजमणि यादव ने थाने में तहरीर दी कि पड़ोस के मुकेश केशरी पुत्र अंगूर दास, रुपेश केशरी व दो अज्ञात आरोपियों ने दरवाजे पर आकर महिला के बेटे आकाश यादव को गाली देते हुए पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.