गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: हंडिया, हिन्दुस्तान संवाद। दमगड़ा में एक नवंबर को पूर्व विधायक स्व.महेश नारायण सिंह की स्मृति में एक दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया है। स्थानीय अनवार वॉलीबाल क्लब दमगड़ा के सौजन्य से आयोजित उपरोक्त एक दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता जिला वॉलीबाल संघ, प्रयागराज से संबद्ध एवं मान्यता प्राप्त है।जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबाल एसोसिएशन(डीवीए) प्रयागराज के महासचिव आर.पी.शुक्ला ने जनपद की सभी पंजीकृत इकाइयों व क्लबो के टीम मैनेजर और निर्णायकों से निर्धारित समय से पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक हंडिया प्रशांत सिंह होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...