Gangapar News: दफ्ती, ग्लूकोज नली और गुब्बारे से समझाया हार्ट पंपिंग का रहस्य
गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: प्रतापपुर, हिन्दुस्तान संवाद। विज्ञान को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे प्रयोग के माध्यम से समझने की पहल पीएम श्री विद्यालय सोरों में देखने को मिली। कक्षा सात की छात्रा प्रिया सरोज ने दफ्ती, ग्लूकोज की नली, गुब्बारे समेत सामान्य सामग्री की मदद से हृदय की पम्पिंग क्रिया का मॉडल तैयार कर उसका प्रदर्शन किया। मॉडल के माध्यम से उसने यह समझाने का प्रयास किया कि हृदय किस प्रकार रक्त को शरीर के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचाने के लिए लगातार पम्प की तरह काम करता है।प्रिया ने अपने मॉडल में उपलब्ध सामान्य वस्तुओं का रचनात्मक इस्तेमाल कर हृदय की पम्पिंग प्रक्रिया को सरल ढंग से प्रदर्शित किया। प्रयोग के दौरान गुब्बारे और नली के माध्यम से दबाव बनने तथा तरल के आगे बढ़ने की प्रक्रिया को दिखाया गया। इससे बच्चों को यह समझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.