गंगापार, सितम्बर 1 -- Gangapar News: सहसों, हिन्दुस्तान संवाद। सहसों के सिंगरामऊ गांव निवासी अरविंद कुमार तिवारी 29 वर्ष पुत्र सूर्यमणि तिवारी कानपुर के गोलू को पटकनी देते हुए दंगल प्रतियोगिता में चैंपियन बने हैं।हंडिया के औसानपुर गांव में सोमवार को आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में कई पहलवानों को धूल चटाते हुए अरविंद ने अपना परचम लहराया है। यह जिला व प्रदेश स्तर पर कुश्ती में बराबर अपना परचम लहराते रहते हैं। इस पारंपरिक दंगल प्रतियोगिता में भदोही, राजस्थान, अयोध्या, फतेहपुर, जौनपुर, वाराणसी, नेपाल, गोरखपुर कौशांबी व प्रयागराज के कई पहलवानों ने भाग लिया था। जिसमे फाइनल दौर में कानपुर के गोलू को परास्त करने के बाद अरविंद को चैंपियन घोषित किया गया। उनकी इस जीत पर डॉक्टर अशोक दुबे समेत कई लोगों ने बधाई दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...