गंगापार, अगस्त 14 -- Gangapar News: उतरांव थाने के थानाध्यक्ष विनय सिंह का स्थानांतरण होने पर शुक्रवार को क्षेत्रीय लोगों, पुलिसकर्मियों और लोगों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी। इस दौरान लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नए कार्यस्थल पर भी बेहतर कार्य करने की शुभकामनाएं दीं। व्यवस्था को लेकर उनके प्रयासों की लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर डॉ खालिद अंसारी, शेखर सिंह, जितेन्द्रसिंह, पुलिसकर्मियों सहित क्षेत्र के कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...