गंगापार, सितम्बर 17 -- Gangapar News: पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से धान की खेती करने वाले किसानों को राहत मिली है लेकिन बुधवार को दिन भर तेज हवाओं के साथ हुई बरसात से लोगों के धान की फसल गिर जाने से किसानों का नुकसान हुआ है। करमा किसान सेवा संघ के अध्यक्ष सुरेश कुमार पटेल ने बताया कि इस समय धान की फसल में बालियां आ गई हैं। ऐसी स्थिति में धान की फसल जमीन पर गिर जाने से उसकी उपज प्रभावित होगी जिससे किसानों को नुकसान होने की संभावना है। दानपुर के केशव गोस्वामी, अनिल शुक्ल आदि किसानों ने कहा कि तेज हवा के झोंकों के साथ हुई बारिश से उनकी भी फसल गिर गई है जिससे किसानों को नुकसान होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...