Gangapar News: तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: जंघई स्थित पुलिस चौकी के सामने मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान जौनपुर जनपद के मीरगंज थाना क्षेत्र के बभनियांव-जंघई रेलवे फाटक निवासी नूर आलम के बेटे इमरान के रूप में हुई। स्वजनों के अनुसार, इमरान मंगलवार सुबह करीब सात बजे टीवीएस विक्की बाइक का पंक्चर बनवाने जंघई बाजार गया था। पंक्चर बनवाने के बाद करीब आठ बजे वह बाइक से घर लौट रहा था। जंघई पुलिस चौकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में इमरान गंभीर रूप से घायल हो गया। स्वजन उसे तत्काल फूलपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख हंडिया रेफर कर दिया। हंडिया ले जाते समय रास्ते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.