Gangapar News: तेजी से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, कछार पर बसे लोगों की बढ़ी चिंता
गंगापार, सितम्बर 3 -- Gangapar News: पिछले एक सप्ताह से अचानक गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ने के कारण गंगा तट के कछार पर बसे तमाम किसानों की विभिन्न सब्जियों व खरीफ की सैकड़ों बीघे जोती बोई खेती और सब्जियां तो गंगा में समाहित होकर बर्बाद हो ही चुकी है। अब अनवरत बाढ़ से किसानों में काफी चिंता व्याप्त है। पिछले साल भी इसी तरह दो बार बाढ़ के चलते किसानों की खरीफ की फसल और सब्जियों की तबाही के बाद तमाम मकान भी धराशाई हो गये थे। पिछले एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से मांडा क्षेत्र के गंगा तट पर बसे डेंगुरपुर, महेवा कला, बादपुर, बामपुर, उमापुर, नरवर चौकठा, जेरा आदि तमाम गांवों की जोती बोई सब्जियों परवल, करैला, भिंडी आदि के साथ खरीफ की फसलें भी गंगा के बाढ़ में समाहित हो चुकी हैं। यह भी पढ़ें- गंगा के बढ़ते जलस्तर से इस साल भी तबाह हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.