Gangapar News: तीस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार
गंगापार, सितम्बर 9 -- Gangapar News: दौरान गश्त तीस लीटर अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर मांडा पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की। दौरान गश्त मांडा थाने के दरोगा शिव कुमार गोयल, दरोगा सुनील सिंह, सिपाही विवेक सिंह व महिला आरक्षी पुष्पा ने बुधवार दोपहर मांडा क्षेत्र के भरारी लालगंज मार्ग के दो किमी पर स्थित मस्तान शाह बाबा के मजार के आगे जंगल से श्याम जी सोनकर पुत्र पुत्तीलाल सोनकर को तीस लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.