Gangapar News: तीन लाख दीपों से चमका श्रृंग्वेरपुर, अब 11 लाख का लक्ष्य
गंगापार, नवम्बर 8 -- Gangapar News: कभी भगवान श्रीराम और निषादराज की अटूट मित्रता की साक्षी रही श्रृंग्वेरपुर की धरती रविवार को लाखों दीपों की रोशनी से जगमगा उठी। गंगा के पावन तट पर जब तीन लाख से अधिक दीप एक साथ प्रज्ज्वलित हुए तो पूरा श्रीरामघाट अद्भुत आभा से नहा उठा। गंगा की लहरों पर झिलमिलाती दीपों की रोशनी, जय श्रीराम के उद्घोष और भव्य आरती के बीच श्रृंग्वेरपुर ने एक बार फिर अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया। तीन दिनों तक चले सातवें श्रृंग्वेरपुर महोत्सव एवं भव्य दीपोत्सव का रविवार को दिव्य गंगा आरती के साथ समापन हो गया। सात वर्षों की मेहनत और जनसहभागिता से मिली इस सफलता के बाद आयोजकों ने अगले वर्ष 11 लाख दीप जलाने का संकल्प लिया है।
तीन लाख से अधिक दीपों से जगमगाए घाट जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वावध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.