गंगापार, अगस्त 3 -- Gangapar News: क्षेत्र के चम्पतपुर और आस-पास के गांवों में पिछले तीन दिनों से एक विक्षिप्त युवती भटक रही है। युवती की उम्र लगभग पच्चीस वर्ष के लगभग है। युवती हरे रंग का सूट पहने है। गांव के लोगों ने बताया कि रात होने पर युवती कभी पेड़ के नीचे, कभी सड़क पर खुले आसमान में सो जाती है। पूछने पर अपना नाम काजल पिता का नाम जय गांव का नाम पोरिस, जनपद रामपुर बताती है। गांव के लोगों को आशंका है युवती के साथ कोई अनहोनी ना हो जाए। सोमवार को पूर्व ग्राम प्रधान चम्पतपुर रामनरेश भारतीया ने महिला हेल्पलाइन पर सूचना देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...