Gangapar News: तीन दिन से जल ट्रांसफॉर्मर शुक्रवार को बदला
गंगापार, जुलाई 10 -- Gangapar News: बुधवार की रात घूरपुर थाने के समीप लगा 250 केवीए का बिजली ट्रांसफॉर्मर अचानक धू-धू कर जलने लगा। ट्रांसफॉर्मर जलने से घूरपुर थाने सहित बाजार की बिजली सप्लाई बंद हो गई। सप्लाई बंद होने से जहां थाने का कार्य प्रभावित हुआ, वहीं बाजार में भी लोगों के घरों में लाइट न रहने से गर्मी में हाल बेहाल रहा। दूसरी तरफ घरों में सबमर्सिबल आदि न चलने से लोगों को पेयजल की भी परेशानी हुई। तीन दिन बाद शुक्रवार की शाम पहुंचे विद्युत कर्मियों ने घंटे बाद ट्रांसफॉर्मर बदलकर विद्युत व्यवस्था बहाल कराई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.