गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सावन माह में सुजावन देव मंदिर पर उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मंदिर के पीठाधीश्वर महंत राजीव गिरि ने पिछले दिनों डीएम मनीष कुमार वर्मा से मिलकर कर श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं से अवगत कराया था। इसके बाद डीएम ने निर्देश दिया तो सोमवार को अफसरों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पिछले वर्ष आई बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुई सीढ़ियों की रेलिंग को शीघ्र दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंदिर परिसर की अन्य व्यवस्थाओं को भी समय रहते ठीक करने को कहा गया। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: तीन दिन बाद सावन, व्यवस्थाएं कराएं दुरुस्त श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर मार्ग पर पर्याप्...