गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: नियुक्त कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पिछले तीन दिनों से गिरधरपुर ग्राम पंचायत व मांडा खास के कुछ मोहल्लों की बिजली गायब होने से उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडा रोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित मांडा खास व खवास का तारा फीडर से संबंधित मांडा खास सतवार मोहल्ला, गिरधरपुर ग्राम पंचायत के विभिन्न मोहल्लों, कोसड़ाकला, खवास का तारा आदि गांवों व बाजारों की बिजली स्थानीय कर्मियों की लापरवाही से पिछले तीन दिनों से बाधित है। गिरधरपुर गांव निवासी संजय कुमार, राजू श्रीवास्तव सहित तमाम लोगों ने बताया कि बुधवार सायं जब अधिकारियों से शिकायत की गई कि तीन दिन से बिजली न मिल पाने से काफी परेशानी हो रही है, तो अधिकारियों के निर्देश पर एक लाइनमैन गांव में आया और बिजली ठीक करके चला गया,...