गंगापार, अगस्त 27 -- Gangapar News: मांडा क्षेत्र की सभी गोशालाओं का विभिन्न अधिकारियों की टीम ने सघन जांच पड़ताल किया। जांच के दौरान मिली खामियों को यथाशीघ्र दूर करने की चेतावनी दी गई। गोशाला में भूसे सहित अन्य व्यवस्था और साफ सफाई भी दुरुस्त रखने की गोपालकों और ग्राम पंचायत प्रशासकों से अपील की गई। मांडा के ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गोशाला के खामियों की विस्तृत रिपोर्ट गुरुवार को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने राम भरोसे चल रहे मांडा के गोशाला सहित कई खबरें प्रकाशित किया था। खबर का असर यह रहा कि जिले के अधिकारियों के निर्देश पर ऊंचडीह उपरौध ग्राम पंचायत के कुशलपुर गांव में स्थित गोशाला की जांच करने के लिए पहले मांडा ब्लॉक के एडीओ पंचायत अरुण कुमार यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी राम सकल, पशु चिकित्सा अधिकारी चिलबिला डाक्टर रीना सिं...