गंगापार, जुलाई 4 -- Gangapar News: मांडा उपरौध क्षेत्र के तिखुरी गांव से हाटा बाजार को जोड़ने वाली सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया, चारपहिया वाहन चालकों और पैदल यात्रियों सहित हर वर्ग इस जर्जर रास्ते से परेशान होता है। सड़क की खराब हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। बरसात के दिनों में यह सड़क पूरी तरह जलमग्न हो जाती है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो जाती है। ग्राम प्रधान राम भवन आदिवासी सहित कई लोगों ने परेशानी का हवाला देते हुए सड़क के निर्माण की आवश्यकता जताई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...