Gangapar News: ताला तोड़कर सैलून में चोरी
गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: खीरी थाना क्षेत्र के लेड़ियारी बाजार स्थित साधू सिंह के मकान में संचालित जेंस सैलून में सोमवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर दुकान से हेयर कटिंग की तीन मशीनें, मैनीक्योर किट और गल्ले में रखा लगभग आठ हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। पीड़ित विपिनेश कुमार शर्मा निवासी ग्राम पंचायत पनारी ने बताया कि वह 17 अगस्त सोमवार की शाम लगभग आठ बजे अपनी दुकान बंद कर घर चला गया। 18 अगस्त मंगलवार की सुबह लगभग 10 बजे दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा मिला और सामान तथा नकदी आदि गायब थी। सूचना पर पीड़ित ने 18 अगस्त को लेड़ियारी चौकी पर तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.