Gangapar News: तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। दो दिन से लापता युवक का तालाब में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।सोरांव थाना क्षेत्र के राजापुर बनियातारा गांव में रविवार सुबह करीब 11 बजे तालाब में युवक का शव मिला। उसकी पहचान गांव के प्रवीण कुमार के रूप में हुई। परिजनों के मुताबिक वह मानसिक रूप से अस्वस्थ था। वह नौ अक्तूबर से घर से लापता था। परिजनों की तलाश के बीच रविवार को तालाब में उसका शव मिला। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर सोरांव थाने के प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। पुलिस के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.