गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: विकासखंड कौंधियारा के गोठी गांव में तालाब के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य में अनियमितता और मिट्टी बेचने के आरोपों ने ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ा दी है। सोमवार को ग्रामीणों की शिकायत पर खंड विकास अधिकारी डॉ. कंचन यादव मौके पर पहुंचीं और निरीक्षण कर संबंधित जिम्मेदारों को फटकार लगाई। जांच के बाद कार्रवाई का भरोसा दिया गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब सात बीघे के तालाब के विकास कार्य की आड़ में ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत अधिकारी की मिलीभगत से जेसीबी से बड़े पैमाने पर मिट्टी निकालकर बेची गई। इससे तालाब का प्राकृतिक स्वरूप बिगड़ गया और जलधारण क्षमता भी प्रभावित हुई है। ओमप्रकाश पांडे और अनिल कुमार ने बताया कि गर्मी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से लगातार मिट्टी बाहर भेजी जाती रही। विरोध करने पर अभद्रता भ...