गंगापार, अगस्त 26 -- Gangapar News: बीती रात को बिजली के खंभा पर चढ़कर बिजली का तार खींच रहा एक युवक खंभा से जमीन पर गिर पड़ा। आनन -फानन में मौजूद लोग अस्पताल लेकर भागे जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। युवक की मौत से उसके परिजनों मे कोहराम मचा है। बहरिया थाना के कटनई निवासी 26 वर्षीय विनोद यादव प्राइवेट लाइनमैन के रूप में बिजली कर्मियों के साथ बिगड़ी बिजली का तार ठीक करता था। मंगलवार बीती रात को एक बिजलीकर्मी विनोद को बुलाकर बहरिया के अतनपुर कोइरावन डीह गांव में बिजली के तार ठीक करने के लिए खंभे पर चढ़ा दिया। इसी बीच अचानक लोहे का सेफ्टी चप्पल टूट गया जिसके कारण विनोद जमीन पर गिर गया और उसके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आ गयीं। मौके पर मौजूद ग्रामीण और बिजलीकर्मी अस्पताल लेकर भागे जहां इलाज के दौरान विनोद ने दम तोड़ दिया...