गंगापार, सितम्बर 22 -- Gangapar News: मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बरसात के बाद दिन में उमस भरी गर्मी और रात में नम मौसम तथा मच्छरों का प्रकोप बढ़ने के कारण सीएचसी में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के साथ ही चर्मरोग के मरीज भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। बरसात के चलते मच्छरों के बढ़ते प्रकोप से मच्छरजनित रोगियों की संख्या भी बढ़ गई है‌। एक पखवाड़े में ओपीडी के मरीजों की औसत संख्या भी दोगुनी हो गई है।बरसात के बाद दिन में तीखी धूप व उमस पूर्ण गर्मी तथा रात में मौसम नम होने के चलते सीएचसी में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार के साथ ही पेट दर्द और चर्मरोग के मरीज भी पहुंचने लगे हैं। मंगलवार को मांडा सीएचसी के ओपीडी में कुल 395 मरीज देखे गए। एक पखवाड़े पहले तक यह संख्या अधिकतम 250 होती थी। मांडा सीएचसी के ओपीडी में मरीज देख रहे डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि इन दिनों ...