गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: नवाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद स्तरीय ताइक्वांडो खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न विद्यालयों के करीब 500 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपने खेल कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल, नवाबगंज (प्रयागराज) के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच पदक अपने नाम किए। पलक मिश्रा और अनुराग ने स्वर्ण पदक, शैलजा यादव एवं अर्पिता सिंह ने रजत पदक तथा सक्षम ने कांस्य पदक हासिल कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, पदक और प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक, ...